पुड्डुचेरी में भारी बारिश के बाद आई बाढ़, 6 घंटे में हुई 192 मिलीमीटर बरसात, एक महिला बही

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पुड्डुचेरी। बारिश ने पुड्डुचेरी के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश से नदियां व नहरें पूरी तरह उफान पर हैं। गलियों में जलजमाव हो गया है। नगर निगम के अधिकारी पंपों के सहारे लोगों के घरों से पानी निकालने में जुटे हुए हैं। समाजसेवी संगठन भी लोगों को राहत पहुंचाने के …

पुड्डुचेरी। बारिश ने पुड्डुचेरी के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश से नदियां व नहरें पूरी तरह उफान पर हैं। गलियों में जलजमाव हो गया है। नगर निगम के अधिकारी पंपों के सहारे लोगों के घरों से पानी निकालने में जुटे हुए हैं।

समाजसेवी संगठन भी लोगों को राहत पहुंचाने के काम में जुटे हुए हैं। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। पुड्डुचेरी में सुबह साढ़े आठ बजे तक छह घंटों के दौरान 192 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, पुड्डुचेरी में रविवार को भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ में एक महिला बह गयी।

पुलिस के अनुसार शनमुगपुरम में मछली बेचने का काम करने वाली हसीना बेगम अपने दोपहिया वाहन को सुरक्षित स्थान पर रखने जा रही थी। इस दौरान वह वाहन के साथ गिर गयी और पानी की तेज धार में बह गयी। पुलिस ने बताया कि लोगों ने हालांकि उसकी चीख-पुकार की आ‌वाज सुनी थी लेकिन जब तक लोग उसकी मदद के लिए पहुंच पाते, वह बह चुकी थी।

पुलिस तथा दमकल कर्मी हसीना की तलाश में जुटे हुए हैं। बारिश के कारण लोग कहीं आने जाने से भी कतरा रहे है। बारिश से सब लोग उब चुके हैं। लोग अब बारिश बंद होने के इंतजार में है। लेकिन मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना ने लोगों की बेचैनी और भी बढ़ा दी है।

इस बीच उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन तथा मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तथा प्रभावित लोगों के पास तत्काल राहत पहुंचाने का आदेश दिया। सौंदरराजन ने उप्पलम बड़ी नहर, थेंगैथिट्टू, वसंतन नगर तथा रेनबो नगर आदि क्षेत्रों का दौरा किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने वेंकटनगर, रेनबो नगर तथा कृष्णा नगर आदि का दौरा किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में खाद की कमी नहीं ....बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, यूरिया की कालाबाजारी पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई
यूपी में संवाद आधारित शिक्षण पर विशेष जोर, सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के 'कॉन्फिडेंस' और 'कम्युनिकेशन' पर फोकस 
Bareilly:बगैर एंबुलेंस के ठेली पर मरीज, टैंपो में लाश के बाद अब झुलसे युवक की चीखों से सामने आया सिस्टम का सच
यूपी में योगी सरकार ने शुरू किया प्रदेशव्यापी विशेष अभियान, नशे के खिलाफ महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
लखनऊ में हनुमत संग्रहालय का दर्शन, बलरामपुर गार्डेन में होगा दो दिवसीय श्रीराम हनुमत महोत्सव, जानिये डेट