बरेली: कमर तेरी लेफ्ट राइट, कोरोना से ये कैसी फाइट, 300 बेड में लगे ठुमके, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। स्वास्थ्य विभाग में आए दिन ड्यूटी के दौरान वीडियो वायरल हो रहे है। सरकारी भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्यारा में डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अब 300 बेड अस्पताल में बालीवुड गानों पर ठुमके लगने की शिकायत संक्रमितों के परिजनों ने आवंला सासंद से की है। एजाज नगर गौटिया स्थित …

अमृत विचार, बरेली। स्वास्थ्य विभाग में आए दिन ड्यूटी के दौरान वीडियो वायरल हो रहे है। सरकारी भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्यारा में डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अब 300 बेड अस्पताल में बालीवुड गानों पर ठुमके लगने की शिकायत संक्रमितों के परिजनों ने आवंला सासंद से की है।

एजाज नगर गौटिया स्थित 300बेड अस्पताल परिसर में महिला स्वास्थ्य कर्मी अपने स्टाफ के साथ ठुमके लगा रही हैं। इसी दौरान किसी ने डांस की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि महिला स्वास्थ्य कर्मी स्टाफ के साथ तू चीज है बड़ी मस्त मस्त पर ठुमके लगा रही हैं।

सरकारी भवन में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अंजान है। सूत्रों के अनुसार अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल वापसी के उपलक्ष्य में अस्पताल परिसर के अंदर डांस किया गया था। इस संबंध में सीएमएस डा. वागीश वैश्य ने बताया कि मामले की अभी कोई जानकारी नहीं है।

संबंधित समाचार