हरदोई: 6 साल पहले दुष्कर्म कर की थी मासूम की हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। छह वर्ष पूर्व डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामलें में कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चंद्र विजय श्रीनेत ने मामले पर फैसला लेते हुए आरोपी को फांसी की सजा सुनाई। कोतवाली देहात क्षेत्र में आरोपी ने मासूम बच्ची …

हरदोई। छह वर्ष पूर्व डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामलें में कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चंद्र विजय श्रीनेत ने मामले पर फैसला लेते हुए आरोपी को फांसी की सजा सुनाई। कोतवाली देहात क्षेत्र में आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

न्यायाधीश ने घटना को विरलतम श्रेणी में मानते हुए आरोपी गुड्डू उर्फ गब्बू को फांसी की सजा सुनाई। अभियोजन की और से मुकदमें की पैरवी शासकीय अधिवक्ता चन्दन कुमार सिंह द्वारा की गयी।

संबंधित समाचार