पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर सोमवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि सरकार लोगों की परेशानियां दूर करने के बजाय लाभ कमाने को तरजीह दे रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी को वापस लेने की …

जम्मू। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर सोमवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि सरकार लोगों की परेशानियां दूर करने के बजाय लाभ कमाने को तरजीह दे रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमन भल्ला ने कहा कि मध्य वर्ग और हाशिये पर पहुंचे लोग संघर्ष कर रहे हैं। महंगाई और घरेलू सामान तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों की समस्याओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा, “दुखद है कि इस संकट भरे समय में सरकार लोगों की दिक्कतों को दूर करने के बजाय मुनाफा कमाने को तरजीह दे रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में तख्तियां प्रदर्शित की और नारे लगाए। वह जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल आवास की ओर बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात