बरेली: अब मालियों की पुलिया के पास लगने लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सीवर लाइन की खुदाई की वजह से लोगों की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही हैं। रास्ता बंद होने पर बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले किनारों से खतरे में जान डालकर निकल रहे हैं। कई लोग गलत दिशा में भी निकल रहे हैं। इसकी वजह से जाम लगता है। बियावानी …

अमृत विचार, बरेली। सीवर लाइन की खुदाई की वजह से लोगों की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही हैं। रास्ता बंद होने पर बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले किनारों से खतरे में जान डालकर निकल रहे हैं। कई लोग गलत दिशा में भी निकल रहे हैं। इसकी वजह से जाम लगता है। बियावानी कोठी के आगे खुदाई शुरू होने से मालियों की पुलिया पर जाम लगना शुरू हो गया है। चौकी चौराहा और सिटी स्टेशन रोड पर भी रोजाना जाम में वाहन फंस रहे हैं।

सेटेलाइट से घोड़ा बटालियन होकर कार व बाइक बियावानी कोठी तक जा रहे हैं लेकिन कई वाहन इस रास्ते ने न जाकर मालियों की पुलिया के रास्ते गलत दिशा में जाने का प्रयास कर रहे हैं। मालियों की पुलिया से खुर्रम गौटिया से सिर्फ वाहन आ सकते हैं। इसके अलावा श्यामतगंज की ओर भी वाहन जाते हैं। यहां मोड़ पर गड्ढा भी है। ऐसे में दिन में कई बार जाम लग रहा है। सोमवार को भी यहां पर जाम लगा।

रोडवेज की बसें श्यामगंज, कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज, नगर निगम और पटेल चौक होकर जा रही हैं क्योंकि बरेली कॉलेज के सामने नाले की खुदाई की वजह से रास्ता बंद है। नगर निगम के सामने पार्किंग के बावजूद वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं। इसकी वजह से इस रास्ते पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो रही है। गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक कुछ दिनों पहले दोनों तरफ का रास्ता खोला गया था लेकिन अब इसे फिर से बंद कर दिया गया है।

वन-वे होने की वजह से दोनों तरफ से वाहन गुजरने से जाम लग रहा है। गांधी उद्यान पर भी सोमवार को जाम लगा तो वाहनों को सीधे बियावानी कोठी की तरफ न भेजकर विकास भवन रोड पर भेजा गया। सिटी स्टेशन रोड पर सीवर लाइन की खुदाई की वजह से एक तरफ का रास्ता बंद होने से रोजाना जाम लग रहा है। इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं निकल रहा है। चौपुला चौराहा पर जाम लगने की वजह ऑटो-टेंपो भी है क्योंकि ये चौराहे पर ही सवारियां भर रहे हैं। इनकी वजह से पीछे से आने वाले वाहन की रफ्तार थम जाती है और फिर जाम लग जाता है।

संबंधित समाचार