हल्द्वानी: अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। बेस अस्पताल में डॉक्टर के उपचार के बाद घर पहुंचने पर बच्ची की मौत हो गई। 5 वर्षीय बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पहुंच डॉक्टर पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया। बता दें कि इंदिरा नगर, वनभूलपुरा की रहने वाली महक को पेट दर्द की शिकायत होने पर …

अमृत विचार, हल्द्वानी। बेस अस्पताल में डॉक्टर के उपचार के बाद घर पहुंचने पर बच्ची की मौत हो गई। 5 वर्षीय बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पहुंच डॉक्टर पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया।

बता दें कि इंदिरा नगर, वनभूलपुरा की रहने वाली महक को पेट दर्द की शिकायत होने पर सोमवार देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची के पिता आरिफ राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनका कहना है कि दर्द से राहत के लिए बच्ची को इंजेक्शन दिया गया। उसके बाद बच्ची को घर ले गए तो तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।

परिजन बच्ची के शव को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची के पिता आरिफ सहित दर्जनों लोगों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और बच्ची के शव को लेने का प्रयास किया गया। जब अस्पताल प्रशासन ने परिजनों से बच्ची के शव को पोस्टमार्टम करने की बात कही तो गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

संबंधित समाचार