आज का राशिफल | 23 फरवरी, 2021
मेष राशि आज विदेश से सम्बन्धित परियोजनाओं से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वृष राशि समाज में आप मेलजोल बढ़ा सकते हैं। अनजान व्यक्तियों से लेन-देन में सावधानी …
मेष राशि
आज विदेश से सम्बन्धित परियोजनाओं से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि
समाज में आप मेलजोल बढ़ा सकते हैं। अनजान व्यक्तियों से लेन-देन में सावधानी रखें। माता-पिता से आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपने दिल की बात किसी से न करें। दिनचर्या और जीवनशैली को सन्तुलित रखने का प्रयास करें। स्वजनों से विरोध न करें।
मिथुन राशि
अचानक धन प्राप्त होने की सम्भावना विकसित हो सकती है। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे। व्यावसायिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन में उन्नति के नये अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
कर्क राशि
परिवार और समाज में आपको सन्तुलन बनाकर रखना होगा। मौसम में लगातार आ रहे परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। कठिन विषयों को समझने का प्रयास करेंगे।
सिंह राशि
भावनात्मक बातों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ जुड़े रहेंगे। प्रियजन से अपने मन की भावना व्यक्त करेंगे। किसी मित्र से आप मदद लेने वाले हैं। बेरोजगारों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या राशि
आपको कार्यक्षेत्र में पद और अधिकार दोनों ही प्राप्त होंगे। अधिकारीवर्ग के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। निराशाजनक विचारों से आपको दूर रहना चाहिये। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर शिक्षकों से सलाह लेंगे। पुण्य कार्यों में आपका मन लगेगा।
तुला राशि
घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। घर-गृहस्थी की समस्या को सुलझा लेंगे। जीवनसाथी के विचारों से सहमत रहेंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नये विचारों को कार्यान्वित करने के लिये उपयुक्त समय है।
वृश्चिक राशि
संवेदनशील मुद्दों पर अनावश्यक प्रतिक्रिया न दें। धन खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। अनावश्यक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। पूर्ण निष्ठा से अपने काम पर ध्यान दें।
धनु राशि
ऑनलाइन व्यापार से जुड़े लोगों को आपको सफलता मिल सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। दूसरों की आलोचना पर ध्यान न दें। कुँवारे लड़कों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं।
मकर राशि
आपको जॉब में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पुराने मित्रों के साथ आपने सम्बन्ध और मधुर होंगे। ऑफिस में काम मन्द गति से पूर्ण होंगे। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। परिजनों के साथ हास-परिहास में समय बितायेंगे।
कुंभ राशि
लोकोपवादों से आपको बचना चाहिये। शिक्षा में बाधा आ सकती है। कुछ नजदीकी लोग आपको दुख पहुँचा सकते हैं। श्वसन से सम्बन्धित बीमारी झेलनी पड़ेगी। लवमेट्स के लिये दिन उत्तम रहने वाला है। गुस्से पर नियन्त्रण रखें।
मीन राशि
गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बनाये रखने के लिये विनम्रता बनाये रखें। युवाओं को बौद्धिक संगत करनी चाहिये। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये समय अच्छा है। आज एकान्त में बैठकर आत्मनिरीक्षण अवश्य करें।
