खटीमा: विधायक धामी ने कहा- खटीमा को बनाया जाएगा शिक्षा का हब व औद्यौगिक केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र खटीमा को शिक्षा का हब, औद्योगिक केंद्र बनाने समेत अनेक योजनाओं पर कार्य चल रहा है। साथ ही जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता में जागरूक लोगों को नजर रखने पर जोर …

खटीमा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र खटीमा को शिक्षा का हब, औद्योगिक केंद्र बनाने समेत अनेक योजनाओं पर कार्य चल रहा है। साथ ही जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता में जागरूक लोगों को नजर रखने पर जोर दिया।

मंगलवार को विधायक धामी ने लोक निर्माण अतिथि गृह के समक्ष जन समस्याएं सुनीं। इस बीच उनके समक्ष सड़क, बिजली, स्वास्थ्य के मुददे प्रमुखता से उठे। विधायक धामी ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के निदान का निर्देश दिया। नगर क्षेत्र की समस्याओं को सभासद विश्वनाथ यादव, पावस गुप्ता ने प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा रमेश चंद, भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र चंद, रविंद्र राणा, पप्पू सक्सेना, अमरदीप आदि ने भी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए पहल की।

इससे पहले नागरिक अस्पताल की एएनएम ने ज्ञापन सौंपकर उनका कार्यकाल जो 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है, उसे बढ़वाने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपकर कहा कि उनकी नियुक्ति आउट सोर्सिंग के तहत हुई थी। उनको अब कार्यमुक्त किया जाना है। सभी कर्मियों को दुबारा नवीनीकरण कराने की मांग उठाई। विधायक धामी ने सीएमओ को उचित कार्रवाई को कहा। इस दौरान हेमलता, पार्वती कापड़ी, दीपा, बसंती, सुनीता आदि मौजूद रहीं।

 

 

 

संबंधित समाचार