मीरजापुर: काल बनकर आई अनियंत्रित कार, महिला दुकानदार की मौत
हलिया, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तीता गांव में मंगलवार सुबह अनियंत्रित कार ने गुमटी में टक्कर मार दी। जिससे गुमटी में बैठी महिला दुकानदार के पैर पर कार का पहिया चढ़ने से महिला के सिर तथा दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन गुमटी की तरफ …
हलिया, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तीता गांव में मंगलवार सुबह अनियंत्रित कार ने गुमटी में टक्कर मार दी। जिससे गुमटी में बैठी महिला दुकानदार के पैर पर कार का पहिया चढ़ने से महिला के सिर तथा दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन गुमटी की तरफ दौड़े और घायल महिला को क्षतिग्रस्त गुमटी से बाहर निकाला।
ग्रामीणों के सहयोग से महिला को एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मण्डलीय अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
हलिया थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी अरविंद कुमार कार लेकर तीता गांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही तीता गांव में पहुंचा कि तेज़ गति होने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गुमटी से टकराते हुए नहर में गिर पड़ी।
कार की टक्कर से गुमटी में बैठी महिला दुकानदार रैमुना (45) पत्नी छोटे के दोनों पैर पर कार पहिया चढ़ने से महिला के दोनों पैरों तथा सिर में गंभीर चोटें आई। जिसके बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
