बाराबंकी: पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, एक तस्कर समेत एक सिपाही घायल
मसौली, बाराबंकी। सफदरगंज-बांसा रोड़ पर मुश्कीनगर जंगल के निकट पुलिस और शातिर पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सिपाही सहित पशु तस्कर घायल हो गया। जिसको सीएचसी बड़ागांव से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जनपद में कई थाना क्षेत्रों में पशु तस्करों द्वारा गोवध कर मांस गायब कर दिया गया था। जिस घटना …
मसौली, बाराबंकी। सफदरगंज-बांसा रोड़ पर मुश्कीनगर जंगल के निकट पुलिस और शातिर पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सिपाही सहित पशु तस्कर घायल हो गया। जिसको सीएचसी बड़ागांव से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जनपद में कई थाना क्षेत्रों में पशु तस्करों द्वारा गोवध कर मांस गायब कर दिया गया था। जिस घटना को प्रमुखता से संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश मातहतों को दिया था।
सफदरगंज पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह व उपनिरीक्षक रवींद्र यादव सुबह चेकिंग कर रहे थे तभी पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि पशु तस्कर एक कार से मुश्कीनगर जंगल की ओर पशुओं को वध के लिए ले गये है। जिस पर पुलिस ने एक सैन्ट्रो कार को रोका तो पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे।
जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने गोली चलायी। जिसमे सोनू पुत्र मास्टर लतीफ निवासी कजियाना कस्बा व थाना सतरिख के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया वही उसके दो साथी मौके से भाग निकले। मुठभेड़ में थाना सफ़दरगंज के आरक्षी अरुण गौतम के दाहिने हाथ मे गोली लगी है। दोनों घायलों को सीएचसी बड़ागांव लाया गया।
जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा फरार अपराधियों की तलाश की गई परन्तु फरार पशु तस्करों का पता नही चल सका मौके से पुलिस ने एक सेंट्रो कार, तमंचे, वध करने के औजार बरामद हुए है। गिरफ्तार पशु तस्कर के विरूद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मौके पर घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर राममूरत सोनकर, क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश दुबे, प्रभारी निरीक्षक जैदपुर धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी सहित विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम के सदस्यों ने मौके का जायजा लिया।
