त्रिलोकपुर: कंटीले तारों से बंधे पैर और गले में रस्सी का फंदा, युवक का शव नहर में मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिलोकपुर। बीस वर्षीय अज्ञात युवक की हत्या करके फेंका गया शव शारदा सहायक डबल नहर से बरामद हुआ है। मृतक के पैर कटीले तार से बंधे है और गले मे प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा हुआ है। शरीर के दाहिने हाथ पर त्रिशूल का निशान गोदा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर …

त्रिलोकपुर। बीस वर्षीय अज्ञात युवक की हत्या करके फेंका गया शव शारदा सहायक डबल नहर से बरामद हुआ है। मृतक के पैर कटीले तार से बंधे है और गले मे प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा हुआ है। शरीर के दाहिने हाथ पर त्रिशूल का निशान गोदा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी वायरल होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी।

थाना जहांगीराबाद इलाके के ग्राम गदवापुर के पास मंगलवार को ग्रामीणों ने पानी मे पड़ा एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। तीन थानों फ़ातेहपुर जहांगीराबाद मसौली का बॉर्डर होने के नाते काफी देर तक सीमा का चिन्हांकन होता रहा। मृतक युवक पैंट और बनियान पहने है।

10 दिनो से बंद है नहर
ग्रामीणों के मुताबिक शारदा सहायक डबल नहर करीब 10 दिनों से बंद है। नहर में पानी भी ज्यादा नही है और पानी पूरी तरह ठहरा हुआ है। इससे आशंका लगाई जा रही है कि युवक की हत्या करके शव इसी स्थान पर फेंका गया है। ग्रामीणों के मुताबिक कोई भी शव पानी की सतह पर आने में दो से तीन दिन का समय लेता है।

लोगों के अनुसार हत्या इसी इलाके में करके शव को नहर में लाकर फेंका गया है। जो तीन दिन बाद ऊपर आया है। वहीं पुलिस का तर्क है कि शव बह कर आया होगा।

संबंधित समाचार