हरदोई: 8 वर्षों से त्याग रखें हैं सुहाग चिन्ह, एक ही मांग बने अर्जुनपुर पुल, सरकार का वादा अधूरा…
हरदोई। सुविधाओं के महाकुम्भ में सब पांडव बह जाएंगे, लगता है फिर पांचाली के केश खुले रह जाएंगे। उक्त पंक्तियां सीमा मिश्रा पर सटीक बैठती हैं। ये वही सीमा मिश्रा हैं जिन्होंने विगत 8 वर्षों से अपने सुहाग चिन्ह त्याग रखें हैं, उनका प्रण है कि जब तक कटियारी क्षेत्र का अर्जुनपुर पुल नही बनता …
हरदोई। सुविधाओं के महाकुम्भ में सब पांडव बह जाएंगे, लगता है फिर पांचाली के केश खुले रह जाएंगे। उक्त पंक्तियां सीमा मिश्रा पर सटीक बैठती हैं। ये वही सीमा मिश्रा हैं जिन्होंने विगत 8 वर्षों से अपने सुहाग चिन्ह त्याग रखें हैं, उनका प्रण है कि जब तक कटियारी क्षेत्र का अर्जुनपुर पुल नही बनता तब वह सुहाग चिन्ह नही धारण करेंगी। सपा सरकार ने तो अनदेखा कर दिया, उम्मीद थी कि लंबे अरसे बाद सूबे में भाजपा आ रही है तो जरूर तस्वीर बदलेगी और कटियारी के लोगों को गंगा नदी में पुल का तोहफा मिलेगा, पर भाजपा सरकार में भी ये उम्मीद पूरी होती नही दिख रही है।
अर्जुनपुर रामगंगा घाट पर पुल निर्माण का बजट में स्पष्ट उल्लेख न होने और जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदारों की चुप्पी से लगता है कि पुल नहीं तो सुहाग चिन्ह नहीं के संकल्प के साथ जी रहीं श्री सरस्वती सदन की पुस्तकालयाध्यक्ष सीमा मिश्रा के तप त्याग और संघर्ष का पथ और लम्बा होगा।
हालांकि सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के अलावा हरदोई आये तमाम मंत्रियों ने अर्जुनपुर पुल को शीघ्र बनवाये जाने का जनता से वादा किया है लेकिन फिलहाल ये वादा अधूरा ही है।
