बरेली में लगा रोजगार मेला, 3205 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल के बाद पहली बार बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान में आयोजित हुए वृहद रोजगार मेले में नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लगभग 10 हजार पदों के लिए 51 कंपनियों ने मेले में हिस्सा लिया। मेले में 10882 अभ्यर्थी पहुंचे। हालांकि, सिर्फ 30 फीसदी ही अभ्यर्थी नौकरी पाने …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल के बाद पहली बार बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान में आयोजित हुए वृहद रोजगार मेले में नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लगभग 10 हजार पदों के लिए 51 कंपनियों ने मेले में हिस्सा लिया। मेले में 10882 अभ्यर्थी पहुंचे। हालांकि, सिर्फ 30 फीसदी ही अभ्यर्थी नौकरी पाने में कामयाब रहे। कंपनियों ने 3205 अभ्यर्थियों का चयन किया और 516 को अगले चरण के लिए चुना है। अभ्यर्थियों की भीड़ की वजह से कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं हो सका।
रोजगार मेले में मुख्य अतिथि महापौर डा. उमेश गौतम ने कहा कि 10 हजार युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। इसके लिए स्किल्ड युवाओं की जरूरत है। नौकरी शहर में मिले या बाहर उसे करना चाहिए। कई बार लोग सेलेक्ट हो जाते हैं, लेकिन नौकरी करने नहीं जाते, इससे दूसरे अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं मिलती है। अभ्यर्थियों को खुद को साबित करना होगा।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि पहली नौकरी महत्तपूर्ण होती है। उसके बाद स्थायित्व की जरूरत होती है। योग्यता नहीं होती है तो संभावनाएं कम हो जाती हैं। कहा कि बरेली के युवा नौकरी के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाएंगे तो कई कंपनियां बरेली में आएंगी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, सहायक निदेशक सेवा योजन बरेली मंडल त्रिभुवन सिंह, बरेली कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा, आईटीआई सीबीगंज के प्रधानाचार्य राजकुमार व अन्य मौजूद रहे।
