बरेली: नशे की लत में बन गए लुटेरे, पुलिस ने भेजा जेल
अमृत विचार, बरेली। नशे के शौक को पूरा करने के लिए दो मित्र बदमाश बन गए। उन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट और छिनौती की घटनाओं को अंजाम दिया। लूट के बाद बाइक से भागते समय बाइक डिवाईडर से टकरा गई। इसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से …
अमृत विचार, बरेली। नशे के शौक को पूरा करने के लिए दो मित्र बदमाश बन गए। उन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट और छिनौती की घटनाओं को अंजाम दिया। लूट के बाद बाइक से भागते समय बाइक डिवाईडर से टकरा गई। इसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अगले दिन उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने अपने कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि सोमवार को इज्जतनगर की कैलाशपुरम निवासी स्वास्थ विभाग से रिटायर रामा देवी बाजार से खरीदारी करके लौट रही थी। शाम को लगभग 7 बजे जब वह कैलाशपुरम के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे स्कूटी सवार बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया। इससे रामादेवी गिर गई और उनका हाथ भी टूट गया।
लोगों ने यह देखकर आरोपियों का पीछा किया। इसी बीची लुटेरों की स्कूटी डिवाईडर से टकरा गई। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एक घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। पकड़े गए लुटेरों के नाम कैंट निवासी रंजीत और महानगर कॉलोनी निवासी हिमांशु है। आरोपियों के पास से लूटा गया पर्स, दो मोबाइल, तीन एटीएम, कान के कुंडल समेत तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
कैंट में थी लूट कोतवाली में प्रयास
हिमांशु और रंजीत ने हाल ही में कैंट में हुई दो पर्स लूट की घटनाओं को भी अंजाम दिया था। उसने रामपुर गार्डन में लूट की कोशिश की थी। इसके साथ ही सुभाषनगर में भी लूट का प्रयास किया था। आरोपी पर शहर के अलग-अलग थानों में लूट के कई मामले दर्ज है।
