बरेली: महिला को बंधक बनाकर किया जबरन निकाह फिर बनाए संबंध
अमृत विचार, बरेली। विधवा महिला को उसकी जान पहचान का युवक धार्मिक कार्यक्रम में ले जाने की बात कहकर कार में बैठाकर रामुपर ले गया। आरोप है कि उसके बाद महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन निकाह करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। लेकिन किसी तरह वह बचकर भाग निकली और घर …
अमृत विचार, बरेली। विधवा महिला को उसकी जान पहचान का युवक धार्मिक कार्यक्रम में ले जाने की बात कहकर कार में बैठाकर रामुपर ले गया। आरोप है कि उसके बाद महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन निकाह करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। लेकिन किसी तरह वह बचकर भाग निकली और घर लौटकर परिजनों को सारी बात बताई। पीडि़ता ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है। शिकायत पर भोजीपुरा थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह विधवा है। रामपुर के रहने वाले एक युवक के बच्चे उसके गांव में ही मदरसे में पढ़ाई करते है। जिस कारण युवक का उसका अक्सर घर आना जाना था। महिला ने बताया कि तीन माह पहले युवक उसे अपने घर धार्मिक कार्यक्रम होने की बात कहकर कार में बैठाकर रामपुर ले गया। आरोप है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया और कई बार दुष्कर्म भी हुआ। विरोध करने के बावजूद जबरन उसकी शादी करा दी गई।
करीब ढाई महीने बाद आरोपी ने अपने एक साथी के साथ उसे जबरन दिल्ली भेज दिया, जहां उनका मकसद उसे बेचना था। मौका लगते ही महिला आरोपियों के चुंगल से छूटकर भाग निकली। जिसके बाद अब मंगलवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिलकर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
