इक्वाडोर की जेलों में दंगे, 62 कैदियों की मौत
क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तीन शहरों की जेलों में प्रतिद्वंद्वी समूह के बीच झगड़े और जेल से भागने की कोशिश में 62 कैदियों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। इससे पहले दिन में देश के प्रमुख शहरों गुआयाकिल, कुएनका, और लाटाकुंगा की जेलों में दंगे हुए। इस दौरान कैदियों …
क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तीन शहरों की जेलों में प्रतिद्वंद्वी समूह के बीच झगड़े और जेल से भागने की कोशिश में 62 कैदियों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। इससे पहले दिन में देश के प्रमुख शहरों गुआयाकिल, कुएनका, और लाटाकुंगा की जेलों में दंगे हुए। इस दौरान कैदियों द्वारा जेल के प्रहरियों को बंधक बनाए जाने के कई मामले सामने आए लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
कारागार निदेशक एडमुंडो मोनकायो ने एक संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को कहा कि यहां की स्थिति पर नियंत्रण बहाल करने के लिए 800 पुलिस अधिकारियों की मदद ली जा रही है। सोमवार को झड़प शुरू होने के बाद से सामरिक इकाईयों के सैंकड़ों अधिकारियों की यहां तैनाती की गई है।
#Ecuador: Riot at the Cárcel Regional Zonal 8 prison, in #Guayaquil today.
According to preliminary information, there were shots and people were injured.
Via @tomebamba pic.twitter.com/dot5EGmALd
— Persona #SOSYanomami (@PersonalEscrito) February 23, 2021
उन्होंने बताया कि दो समूह ‘जेल के भीतर अपना आपराधिक दबदबा’ कायम करने की कोशिश कर रहे थे और सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने यहां हथियारों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया था, जिसके बाद यहां झड़प हुई।
मोनकायो ने बताया कि दक्षिणी इक्वडोर के क्यूनका की जेल में 33 लोगों की मौत हुई। वहीं ग्वाक्विल में 21 और लटाकुंगा में आठ लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि देश की जेलों में कुल कैदियों में से 70 फीसदी कैदी इन जेलों में हैं।
”
