भारत के पहले म्यूजिक लीग चैंपियनशिप में शामिल होंगे सुरेश रैना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना भारत के पहले म्यूजिक लीग चैंपियनशिप ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग (आईपीएमएल) में शामिल होने के लिए तैयार हैं। आईपीएमएल ‘जी टीवी’ की एक पहल है। यह संगीत प्रतियोगिता है जिसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से छह टीमें होंगी। 34 वर्षीय रैना इस शो में अपने राज्य की …

नई दिल्ली। भारत के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना भारत के पहले म्यूजिक लीग चैंपियनशिप ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग (आईपीएमएल) में शामिल होने के लिए तैयार हैं। आईपीएमएल ‘जी टीवी’ की एक पहल है। यह संगीत प्रतियोगिता है जिसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से छह टीमें होंगी। 34 वर्षीय रैना इस शो में अपने राज्य की टीम ‘यूपी दबंग्स’ के ब्रांड एंबेसडर होंगे।

रैना ने कहा, “संगीत या गायन समय बिताने का पसंदीदा माध्यम और शौक है। खेलने के दौरान भी इससे मुझे मदद मिली है। इसलिए मैं क्रिकेट के बाद की मेरी पसंदीदा चीजों को समय दे रहा हूं।” पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इससे पहले भी अपने गायन की प्रतिभा दिखा चुके हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इस शो के ब्रांड एंबेसडर होंगे। इसके अलावा श्रद्धा कपूर, गोविंदा, राजकुमार राव, रितेश देशमुख, जेनेलिया और बॉबी देओल भी अलग-अलग टीमों के ब्रांड एंबेसडर होंगे।

 

संबंधित समाचार