कोरोना से जंग हारे पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर, सीएम अमरिंदर सिंह ने जताया दुख
मोहाली। पंंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आज निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। उनका पिछले चार माह से कोरोना का इलाज चल रहा था। पंजाबी गायकी के बाबा बोहड़ के तौर पर लोकप्रिय रहे तथा पिछले चार दशकों से पंजाबियत की सेवा करने वाले प्रसिद्ध कलाकार सरदूल सिकंदर …
मोहाली। पंंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आज निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। उनका पिछले चार माह से कोरोना का इलाज चल रहा था। पंजाबी गायकी के बाबा बोहड़ के तौर पर लोकप्रिय रहे तथा पिछले चार दशकों से पंजाबियत की सेवा करने वाले प्रसिद्ध कलाकार सरदूल सिकंदर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन से शोक की लहर है। एक दिन पहले ही वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत सरदूल सिकंदर का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने सरदूल की पत्नी अमर नूरी से हर संभव मदद दिलाने का वादा भी किया था। करीब पांच साल पहले सरदूल की किडनी ट्रांसप्लांट भी हुई थी। उनकी पत्नी अमर नूरी ने ही उन्हें किडनी दी थी।
Extremely saddened to learn of the demise of legendary Punjabi singer Sardool Sikander. He was recently diagnosed with #Covid19 and was undergoing treatment for the same. The world of Punjabi music is poorer today. My heartfelt condolences to his family and fans. pic.twitter.com/PDaELYIPbZ
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) February 24, 2021
ज्ञातव्य है कि गत दिसंबर में वह किसान आंदोलन के समर्थन में सिंधु बार्डर पत्नी के साथ पहुंचे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके निधन पर दुख जताया है और कहा कि पंजाबी गायकी के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
