लालकुंआ: ट्रक के नीचे आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुंआ, अमृत विचार।  नगर के मुख्य बाजार में ट्रक के नीचे आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। बुधवार दोपहर इंदिरा नगर द्वितीय बिन्दुखत्ता निवासी केदार राम उम्र 72 वर्ष साइकिल द्वारा लालकुआं आया था। मुख्य बाजार में वह ट्रक संख्या …

लालकुंआ, अमृत विचार।  नगर के मुख्य बाजार में ट्रक के नीचे आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
बुधवार दोपहर इंदिरा नगर द्वितीय बिन्दुखत्ता निवासी केदार राम उम्र 72 वर्ष साइकिल द्वारा लालकुआं आया था। मुख्य बाजार में वह ट्रक संख्या यूके 04 बी 1744 की चपेट में  आ गया। आसपास के लोगों द्वारा उसे तत्काल नजदीक स्थित विश्वास क्लीनिक में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया था। वृद्ध की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उधर स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा आधी सड़क पर अतिक्रमण किया किया गया है जिसके चलते मार्ग काफी संकरा हो गया है। आए दिन हादसे होते रहते हैं। क्षेत्रवासियों ने बाजार में सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।

संबंधित समाचार