हल्द्वानी: भूखंड बेचने के झांसे में पूर्व सैनिक के 14 लाख हड़पे
अमृत विचार,हल्द्वानी। भूखंड बेचने का झांसा देकर एक पूर्व सैनिक के 14 लाख रुपये हड़प लिए गए। सौदे से मुकरने पर पूर्व सैनिक ने विक्रेता से धनराशि वापस मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित पूर्व सैनिक पिथौरागढ़ के तहसील गंगोलीहाट …
अमृत विचार,हल्द्वानी। भूखंड बेचने का झांसा देकर एक पूर्व सैनिक के 14 लाख रुपये हड़प लिए गए। सौदे से मुकरने पर पूर्व सैनिक ने विक्रेता से धनराशि वापस मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित पूर्व सैनिक पिथौरागढ़ के तहसील गंगोलीहाट निवासी आनंद प्रसाद के अनुसार उन्होंने 2017 में हरीश कुमार से कुमाऊं कॉलोनी के पास एक भूखंड का सौदा किया था।
इसके तहत उन्होंने 14 लाख का भुगतान किया। लेकिन रकम मिलने के बाद हरीश कब्जा दिलाने में टालामटोली करने लगा। बाद में उन्हें रुपया वापस करने के लिए बैंक चेक भी दिया। पूर्व सैनिक का कहना है कि कब्जा दिलाने या फिर भुगतान वापसी को लेकर हरीश पर दबाव बनाने पर वह जान से मारने की धमकियां दे रहा है। एसओ विमल मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
