इंडोनेशिया में सोने की खदान धंसने से पांच लोगों की मौत, 70 से अधिक लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। इंडोनेशिया की एक सोने की खदान धंसने से पांच लोगों की मौत हो गयी और 70 से अधिक लोग लापता हो गये। भूस्खलन इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में हुआ है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख दातू पामुसु तोम्बोलोटुटु ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारिगी माउंटोंग जिले के बुरंगा …

मॉस्को। इंडोनेशिया की एक सोने की खदान धंसने से पांच लोगों की मौत हो गयी और 70 से अधिक लोग लापता हो गये। भूस्खलन इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में हुआ है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख दातू पामुसु तोम्बोलोटुटु ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पारिगी माउंटोंग जिले के बुरंगा गांव में बुधवार को साेने की खदान धंसने से पांच लोगों की मौत हो गयी और 70 लोग लापता हो गये।

उन्होंने बताया, ‘हमने पांच शव बरामद कर लिए हैं और लापता लोगों की जानकारी उनके परिवारों से मिल रही है। इनकी कुल संख्या 70 है। इनमें से कई मलबे के नीचे ही दब गए हैं। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। इंडोनेशिया में इससे पहले भी भूस्खलन की कई खबरें आई हैं। यहां भारी बारिश या तूफान के कारण इस तरह की घटनाएं होती हैं। बीते हफ्ते ही भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हुई है।

 

 

 

संबंधित समाचार