अयोध्या: स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
अयोध्या, अमृत विचार। भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में विजय की 50 वीं वर्षगांठ पर निकाली गई विजय मशाल यात्रा गुरुवार को जनपद पहुंची। शहर की सीमा सहादतगंज हनुमानगढ़ी पर विजय मशाला यात्रा का लोगों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा डोगरा रेजिमेंटल सेंटर पहुंची। …
अयोध्या, अमृत विचार। भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में विजय की 50 वीं वर्षगांठ पर निकाली गई विजय मशाल यात्रा गुरुवार को जनपद पहुंची।
शहर की सीमा सहादतगंज हनुमानगढ़ी पर विजय मशाला यात्रा का लोगों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा डोगरा रेजिमेंटल सेंटर पहुंची। कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। इसी युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर विजय हासिल की थी और बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।
1971 के युद्ध के विजय की 50 वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर 16 दिसंबर को विजय मशाल प्रज्वलित की गई थी। इन चारों विजय मशाल को देश के अलग-अलग हिस्सों में यात्रा के रूप में निकाला गया और इस यात्रा के माध्यम से भारत-पाकिस्तान के बीच हुए इस युद्ध मैं परमवीर और महावीर चक्र हासिल करने वाले तथा युद्ध में शौर्य का प्रदर्शन करने वाले लोगों के गांव से गुजारने का निर्णय लिया गया था।
दिल्ली से निकली एक विजय मशाल यात्रा गुरुवार को डोगरा रेजिमेंटल सेंटर पहुंची। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर स्टेट जफा मेमोरियल पार्क में युद्ध के 50 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
