बरेली: गूगल के दौर में भी शिक्षक की आवश्यकता
अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एलएलएम प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर आशा चौबे ने कहा कि आज गूगल के दौर में भी शिक्षक की आवश्यकता है ताकि चिंतन मनन करने की केपेसिटी उत्पन्न हो। विधि विभाग …
अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एलएलएम प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर आशा चौबे ने कहा कि आज गूगल के दौर में भी शिक्षक की आवश्यकता है ताकि चिंतन मनन करने की केपेसिटी उत्पन्न हो। विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने स्टूडेंट्स को सफलता के मंत्र बतांए।
उन्होंने कहा कि सतत अध्ययन, डिस्कशन, केस लॉ का एनालिसिस, आदि विधि के विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि लगातार क्लास रूम सेमिनार प्रेजेंटेशन से आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे इंटरव्यू देने में बहुत मदद मिलती है। कार्यक्रम में कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ ए. के. सिंह और डा. पवन सिंह, विधि विभाग के शिक्षक डॉ. अशोक कुमार, डॉ कामिनी विश्वोकर्मा, मोहम्मद नईम, अशोक कुमार, प्रसून त्रिवेदी ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के द्वितीय भाग के मुख्य अतिथि परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने विधि विभाग में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में ज़ुफ़िशा, शमशाद, आकाश व अन्य छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।
