बरेली: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की हुई शुरूआत
अमृत विचार, बरेली। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर रोहिलखंड मेडिकल कालेज व चिकित्सालय में गुरूवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम्र कमा आयोजन हुआ। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस के उपलक्ष्य में मॉडल और पोस्टर आदि तैयार कर जानकारियां दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल ने करते …
अमृत विचार, बरेली। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर रोहिलखंड मेडिकल कालेज व चिकित्सालय में गुरूवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम्र कमा आयोजन हुआ। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस के उपलक्ष्य में मॉडल और पोस्टर आदि तैयार कर जानकारियां दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल ने करते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य डा.पुष्पेंद्र कन्नौजिया ने बताया कि हर वर्ष वर्ष भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन इफेक्ट की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार मिला था। भारत सरकार ने 1986 में तय किया कि हर वर्ष 28 फरवरी का दिन सीवी रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।
बताया कि प्रथम दिन विभिन्न विभिन्न विषयों पर आयोजित पोस्टर व मॉडल आधारित रहीं जिसका विषय फ्यूचर ऑफ एसटीआई, इंपेक्टस ऑन एजुकेशन,स्किल और वर्क रहा। कार्यक्रम में जज के रूप में प्राचार्य डा.पुष्पेंद्र कन्नौजिया, प्राचार्य डा.पंकज मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफसर डा.प्रकाश चंद्र तिवारी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन आयूषी शर्मा रहीं।
