बरेली: 27 फरवरी से चलेगी पूर्णागिरी जन शताब्दी एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। मां पूर्णागिरी के भक्तों के लिए रेलवे ने एक बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे टनकपुर तक पूर्णागिरी जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन शनिवार को टनकपुर से रवाना होगी। इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को दिल्ली से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उत्तर रेलवे …

अमृत विचार, बरेली। मां पूर्णागिरी के भक्तों के लिए रेलवे ने एक बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे टनकपुर तक पूर्णागिरी जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन शनिवार को टनकपुर से रवाना होगी। इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को दिल्ली से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उत्तर रेलवे के बाद अब पूर्वोत्तर रेलवे भी लगातार गाड़ियों के संचालन में जुट गया है। पैसेंजर ट्रेनों के रूट तैयार होने के बाद अब 05325/26 पूर्णागिरी जनशताब्दी स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन करने जा रहा है। शुक्रवार को ट्रेन टनकपुर से दोपहर 01:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन दोपहर 03:39 बजे इज्जतनगर, 03:57 बजे बरेली सिटी और 04:20 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां से रवाना होने के बाद रात 11 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली जंक्शन पर पहुचेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उद्घाटन के बाद इस ट्रेन का नियमित समय बदल दिया जाएगा। यानि 27 फरवरी से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से ही दौड़ेगी। यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित होगी। जिसमें साधारण द्वितीय श्रेणी चेयरकार के 08, वातानुकूलित चेयरकार के 02 तथा जनरेटर कार के 02 कोचों सहित कुल 12 एलएचबी कोच लगाये जायेंगे। इस ट्रेन के संचालन से पूर्णागिरी जाने वाले यात्रियों को बेहद सुविधा होगी।

27 फरवरी से इस समय दौड़ेगी ट्रेन
शनिवार से यह ट्रेन टनकपुर से प्रतिदिन सुबह 11:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद 12:35 बजे यह पीलीभीत जंक्शन, दोपहर 01:36 बजे इज्जतनगर, 01:57 बजे सिटी स्टेशन, 02:20 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यहां से रवाना होकर यह ट्रेन वाया आंवला, चंदौसी, मुरादाबाद होती हुई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगाी। और रात को 09:35 बजे यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन पर पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन दिल्ली जं. से सुबह 06.10 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह दोपहर 01:10 बजे बरेली जंक्शन, 01:22 बजे बरेली सिटी और 01:39 बजे इज्जतनगर स्टेशन होती हुई शाम को 04:10 बजे टनकपुर स्टेशन पहुंचेगी।

संबंधित समाचार