बिजनौर: खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
बिजनौर। हल्दौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव खेत में आम के पेड़ लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। ग्राम पावटी निवासी छत्रपाल का साला छोटू जनपद …
बिजनौर। हल्दौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव खेत में आम के पेड़ लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
ग्राम पावटी निवासी छत्रपाल का साला छोटू जनपद कटिहार बिहार पिछले तीन वर्षो से पावटी के ही रहने वाले चौधरी रामपाल सिंह के यंहा नौकरी कर रहा था। मृतक की बहन ने किसान पर आरोप लगाते हुए कहा की मेरे भाई की हत्या हुई है। पिछले तीन वर्षो से वह जिनके यहा मजदूरी कर रहा था उन्होंने अभी तक मजदूरी का हिसाब नहीं किया है। दो दिन पूर्व भी पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षो मे मारपीट भी हुई थी।
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने शव का पंचनामा भरकर बिजनौर भेज दिया है, तहरीर मिलने के बाद जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
