संयुक्त राष्ट्र ने संघर्षविराम पर भारत-पाकिस्तान के फैसले का किया स्वागत, कहा- सकारात्मक कदम
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा तथा अन्य क्षेत्रों में संघर्षविराम के सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के भारत और पाकिस्तान की सेनाओं की घोषणा का स्वागत किया है।साथ ही उम्मीद जताई कि यह ”सकारात्मक कदम” आगे की बातचीत के लिए अवसर मुहैया कराएगा। दरअसल भारत …
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा तथा अन्य क्षेत्रों में संघर्षविराम के सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के भारत और पाकिस्तान की सेनाओं की घोषणा का स्वागत किया है।साथ ही उम्मीद जताई कि यह ”सकारात्मक कदम” आगे की बातचीत के लिए अवसर मुहैया कराएगा।
दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने के वास्ते दोनों देशों की सेनाओं ने नियंत्रण रेखा पर और अन्य क्षेत्रों में संघर्ष विराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर गुरुावर को सहमति जताई।
गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को अपने नियमित प्रेस सम्मेलन में कहा,” ….. महासचिव कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के सभी समझौतों के सख्ती से पालन और स्थापित तंत्र के जरिए संपर्क में रहने संबंधी दोनों देशों की सेनाओं के संयुक्त बयान से उत्साहित हैं।”
दुजारिक ने कहा,” वह उम्मीद करते हैं यह ”सकारात्मक कदम” आगे की बातचीत के लिए अवसर मुहैया कराएगा।” संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने भी ट्वीट करके कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते का ”तहे दिल” से स्वागत करते हैं।
