काशीपुर: कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर से जोत डाली गेहूं की फसल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। तीनों कृषि कानून को रद्द करने और दिल्ली में धरना दे रहे किसानों को प्रधानमंत्री की ओर से परजीवी व आंदोलनजीवी कहने से आहत एक किसान ने अपनी कई एकड़ गेहूं की फसल ट्रैक्टर से नष्ट कर दी। शुक्रवार को ग्राम बांसखेडा निवासी किसान अवतार सिंह ने अपने खेत में खड़ी गेहूं की …

काशीपुर,अमृत विचार। तीनों कृषि कानून को रद्द करने और दिल्ली में धरना दे रहे किसानों को प्रधानमंत्री की ओर से परजीवी व आंदोलनजीवी कहने से आहत एक किसान ने अपनी कई एकड़ गेहूं की फसल ट्रैक्टर से नष्ट कर दी।

शुक्रवार को ग्राम बांसखेडा निवासी किसान अवतार सिंह ने अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोत डाली। खेत में गेहूं की फसल पकने को तैयार है। अवतार सिंह ने कई एकड़ गेहूं की फसल और कुलवंत सिंह ने मैथी की फसल को ट्रैक्टर से बर्बाद कर दिया। यह खबर आसपास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गई।

किसान आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में जमा हो गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान किसानों में भारी रोष देखने को मिला। सूचना मिलने पर बाजपुर से किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह ने किसान नेता बाबा प्रताप सिंह और किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राणा मौके पर पहुंच गए और अवतार सिंह को फसल बर्बाद करने से रोकने लगे। तब तक कई एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी थी।

रविंद्र राणा ने कहा कि राकेश टिकैत व संयुक्त किसान यूनियन ने किसानों से अपनी फसले नष्ट न करने की अपील की है। किसान अवतार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून बनाए है वह काले कानून है। जिन्हे किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती तबतक किसान विरोध करते रहेंगे। वहां पर राजू छीना, हैप्पी छीना, हरप्रीत, हरदेव सिंह हैरी, बाबा प्रताप सिंह, करम सिंह पड्डा, जितेन्द्र जीतू, ग्राम प्रधान शकील अहमद समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार