बरेली: वेबीनार के माध्यम से दूरबीन विधि द्वारा दांतों के उपचार की दी जानकारी
अमृत विचार, बरेली। बरेली इंटरनेशनल यूनीवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कालेज व अस्पताल के इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में शुक्रवार को मसूड़ों और दांत की नसों से सम्बन्धित बीमारियों पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन हुआ। इसमें दंत रोग विशेषज्ञों ने दांतों, मसूड़ों की बीमारियों से संबंधित जानकारी दी। साथ ही बेहतर इलाज के लिए दूरबीन विधि …
अमृत विचार, बरेली। बरेली इंटरनेशनल यूनीवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कालेज व अस्पताल के इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में शुक्रवार को मसूड़ों और दांत की नसों से सम्बन्धित बीमारियों पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन हुआ। इसमें दंत रोग विशेषज्ञों ने दांतों, मसूड़ों की बीमारियों से संबंधित जानकारी दी। साथ ही बेहतर इलाज के लिए दूरबीन विधि जैसी चिकित्सा प्रणाली की जानकारी भी दी। बेवीनार में देश के करीब 30 डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह वेवीनार डेंटल कॉलेज के पेरिओडोन्टिक्स विभाग ने आयोजित कराया।
ऑनलाइन वेबिनार के मुख्य वक्ता बंगलुरु के जाने माने दंत रोग चिकित्स्क डा. विनोद कुमार रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मसूड़ों और दांत की नसों की बीमारियों के सफलतापूर्वक इलाज की विधियों के बारे में विस्तार से बताया और अपने अनुभव भी साझा किए । उन्होंने बेहतर इलाज के लिए दूरबीन विधि जैसी नई चिकित्सा प्रणाली के बारे में भी सभी का ज्ञान बढ़ाया।
इस कार्यक्रम में पूरे देश के 30 से अधिक डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंसेज के प्राचार्य डॉ सत्यजीतनायक रहे। इस मौके पर कॉलेज से 2019 में परास्नातक परीक्षा में पास हुए डॉ शिवशंकर को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी रहने का अकादमिक एक्सेलन्स का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम सत्र की अध्यक्षता विभाग प्रमुख डॉ शिवा मंजुनाथ ने की। इस कार्यक्रम में विभाग के सभी डॉक्टर्स, डा. हीरक, डा. मानवी, डा. जयश्री, डा. रिका, डा. प्रेरणा एवं डा. आशुतोष आदि मौजूद रहे।
