बरेली: दुष्कर्म पीड़िता ने एडीजी के स्टाफ पर लगाया मारपीट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। दुष्कर्म पीड़िता ने एडीजी कार्यालय के स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसे एडीजी से मिनले नहीं दिया। उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे रातभर महिला थाने में रखा। जिसके बाद अगले दिन उसकी एडीजी से मुलाकात कराई गई। उसके बाद युवती ने एडीजी से मिलकर दुष्कर्म …

अमृत विचार,बरेली। दुष्कर्म पीड़िता ने एडीजी कार्यालय के स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसे एडीजी से मिनले नहीं दिया। उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे रातभर महिला थाने में रखा। जिसके बाद अगले दिन उसकी एडीजी से मुलाकात कराई गई। उसके बाद युवती ने एडीजी से मिलकर दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी की मांग । दूसरी शिकायत में उसने कहा था कि दरोगा के इशारे पर ही उसकी बहन पर जीप चढ़ाई गई है। इसके अलावा उसने एडीजी कार्यालय में तैनात महिला दरोगा पर मारपीट का आरोप लगाया है।

बदायूं जिले के रहनी वाली युवती ने बताया कि उसने शाहजहांपुर में तैनात सुनील कुमार शर्मा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके बाद से ही दरोगा उसकी हत्या कराने की फिराक में है। पिछले दिनों वह एडीजी कार्यालय में शिकायत करने के बाद लौट रही थी। आरोप है उसी शाम को उसकी बहन पर जीप चढ़ाकर उसे कुचलने का प्रयास किया गया। उसके बाद वह बुधवार को एडीजी कार्यालय मे शिकायत करने के लिए आई थी। यहां महिला दरोगा ने उसे एडीजी से मिलने नहीं दिया।

युवती का आरोप है क‌ि जब उसने एडीजी से मिलने की जिद की तो महिला ‌दरोगा ने उसके कई थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट के बाद उसे महिला थाने भेज दिया गया। युवती ने 1076, 1090, 112 पर भी काल करने के बाद अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत की है। बताते चले कि अभी पिछले दिनों युवती ने एसएसपी कार्यालय में दरोगा की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया था।

संबंधित समाचार