दिल्ली के प्रताप नगर में फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत, तीन घायल
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में शनिवार तड़के एक फैक्ट्री में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बजकर 47 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 18 गाड़ियों को रवाना किया गया। आग लगने के …
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में शनिवार तड़के एक फैक्ट्री में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बजकर 47 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 18 गाड़ियों को रवाना किया गया। आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
घटनास्थल से एक शव बरामद किया जा चुका है। इस फैक्ट्री में कार और बाइक के पार्ट बनते हैं। आग लगने के समय फैक्टरी में कुछ मजदूर मौजूद थे जो कि समय रहते ही बाहर निकल आए और सुरक्षित हैं। आग लगने के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग तेजी से फैली।
चीफ फायर अफसर रजिंदर के अनुसार इस फैक्ट्री में आग लगने की घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 लोग फैक्ट्री में काम करने वाले हैं और एक फायर कर्मचारी भी घायल हुआ है।