मुरादाबाद: महिला दरोगा के घर चोरी करने वाली नौकरानी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने महिला दरोगा के घर चोरी करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नकदी व जेवर बरामद करने के बाद उसका चालान कर दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कांठ रोड स्थित वशिष्ठ विहार में रहने वाली रेनू तोमर पुलिस में दरोगा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने महिला दरोगा के घर चोरी करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नकदी व जेवर बरामद करने के बाद उसका चालान कर दिया है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कांठ रोड स्थित वशिष्ठ विहार में रहने वाली रेनू तोमर पुलिस में दरोगा है। मौजूदा समय में उनकी तैनाती शहर कोतवाली में चल रही है। उनके अनुसार मोहल्ला कंजरी सराय निवासी ज्योति को उन्होंने बच्चे की देखभाल के लिए नौकरानी के तौर पर रखा था। उनके घर से बाहर रहने के कारण वह ही घर में रहती थी। उनके अनुसार करीब 15 दिन पहले वह काम छोड़कर चली गई थी। उसके जाने के कई दिन बाद वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जब उन्होंने अपना लाकर खोला तो जेवर व नकदी गायब देखकर उनके होश उड़ गए।

इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। एसआई मोहित सिंह ने आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर सात हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, चेन व बाली समेत अन्य जेवर बरामद कर लिए हैं।

संबंधित समाचार