अमरोहा: हॉलीवुड तक पहचान बना रहा देहातीवुड हीरो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन की तर्ज पर देहातीवुड एक्टर सुरेंद्र हीनवार की फिल्म देसी स्पाइडर-मैन का गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्पाइडर-मैन के हीरो टॉम हॉलैंड खुद इस गाने पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं क्रिकेटर ऋषभ पंत ने भी एक टेस्ट मैच के दौरान यह …

अमरोहा, अमृत विचार। हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन की तर्ज पर देहातीवुड एक्टर सुरेंद्र हीनवार की फिल्म देसी स्पाइडर-मैन का गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्पाइडर-मैन के हीरो टॉम हॉलैंड खुद इस गाने पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं क्रिकेटर ऋषभ पंत ने भी एक टेस्ट मैच के दौरान यह गाना मस्ती में गाया, जिसकी वीडियो भी खूब वायरल हुई। एक्टर सुरेंद्र हीनवार का कहना है कि वह बहुत जल्द देसी स्पाइडर-मैन पार्ट-2 बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए वह नई प्रतिभा की तालाश कर रहे हैं।

शुक्रवार को अमृत विचार अमरोहा कार्याल पहुंचे देहातीवुड के एक्टर सुरेंद्र हीनवार ने बताया कि वह अपनी आने वाली फिल्मों के लिए लोकेशन सेट कर रहे हैं। बहुत जल्द देसी स्पाइडर-मैन पार्ट-2 की शूटिंग शुरू होने जा रही है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जिला गाजियाबाद के गांव रजापुर के रहने वाले हैं। सन् 2003 से उन्हें फिल्में बनाने का शौक लगा।

उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म स्पाइडर-मैन की तर्ज पर देसी स्पाइडर-मैन फिल्म बनाई। हालांकि उस दौर में फिल्म कुछ धमाल नहीं कर पाई। लेकिन हाल ही में इस फिल्म का गाना स्पाइडर-मैन, स्पाइडर-मैन तूने चुराया मेरे दिल का चैन गाना इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। हॉलीवुड के स्पाइडर-मैन कहे जाने वाले हीरो टॉम हॉलैंड भी इस गाने पर खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। जिसकी वीडियो को यूटयूब पर लाखों लोगों ने देखा है।

यही कारण हैं कि एक टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने यह गाना स्टंप के पीछे गुनगुनाया था। जिसकी आवाज स्टंप माइक में रिकार्ड हो गई थी। ऋषभ के गाना गुनगुनाने की वीडियो भी खूब सूर्खियों में रही। एक्टर सुरेंद्र हीनवार का कहना है कि उन्होंने कई देहाती फिल्में बनाई है। अब देहातीवुड के जरिए नई देहाती प्रतिभाओं को खोजकर फिल्म निर्माण करेंगे।

देसी स्पाइडर मैन-2 के लिए जल्द होगी शूटिंग
एक्टर और निर्देशक सुरेंद्र हीनवार ने बताया कि उनका उद्देश्य देहातीवुड के कलाकारों को अलग पहचान दिलाना है। इसके लिए वह नई नई जगहों पर ऑडीशन कर रहे हैं। आगामी फिल्मों में गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुऱ के कलाकारों को लिया जाएगा। देहातीवुड के तहत फिल्म देसी स्पाइडरमैन पार्ट-2 के लिए जल्द ही शुटिंग शुरू होने वाली है। फिल्म में अमरोहा जिले के भी कुछ सीन दर्शाए जायेंगे।

-प्रबल प्रभाकर

संबंधित समाचार