संभल: सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। संभल जिले में डयू्डी पर तैनात एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नरौरा चौकी पर बने रुम में अचेत अवस्था में मिले सिपाही को सहकर्मीयों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करया जहां डाक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण सिपाही की मौत हुई है। फिलहाल सिपही के शव को …

संभल। संभल जिले में डयू्डी पर तैनात एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नरौरा चौकी पर बने रुम में अचेत अवस्था में मिले सिपाही को सहकर्मीयों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करया जहां डाक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण सिपाही की मौत हुई है। फिलहाल सिपही के शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। यह माला गुन्नौर कोतवाली का है।

संभल जिले एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया सिपाही शैलेन्द्र यादव पुलिस लाइन में तैनात था, जिसकी ड्यूटी नरोरा ब्रिज पर थी। शनिवार सुबह सिपाही शैलेन्द्र मृत अवस्था में नरौरा ब्रिज चौकी की बैरक में मिला था। सूचना मिलने पर सिपाही शैलेन्द्र को गुन्नौर सीएचसी लाया गया, जंहा चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सिपाही शैलेन्द्र की मौत हार्ट अटैक आने से होना बताई जा रही। फिलहाल, पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक सिपाही मूलरूप से हाथरस जिले के सिकंदराउ थाना इलाके के माधुरी गांव का रहने वाला था। शैलेन्द्र की शादी दो महीने पहले ही हुई थी।

 

संबंधित समाचार