इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले टीम से बाहर हुए तेज गेंदबाज बुमराह
अहमदाबाद। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को निजी कारणों से गुरूवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट के लिये भारतीय टीम से रिलीज किया गया है । बीसीसीआई ने यह जानकारी देते हुए कहा कि चौथे टेस्ट के लिये बुमराह की जगह किसी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बोर्ड …
अहमदाबाद। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को निजी कारणों से गुरूवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट के लिये भारतीय टीम से रिलीज किया गया है । बीसीसीआई ने यह जानकारी देते हुए कहा कि चौथे टेस्ट के लिये बुमराह की जगह किसी को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा,” जसप्रीत बुमराह ने अनुरोध किया था कि निजी कारणों से वह चौथा टेस्ट नहीं खेल पायेंगे। उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है और वह चयन के लिये उपलब्ध नहीं हैं ।” बुमराह को सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये पहले ही आराम दिया गया है।
