20 फीट की खोदी सुरंग और चोरों ने उड़ा दिया घर से चांदी से भरा संदूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। जयपुर शहर में चोरों ने 20 फीट लंबी सुरंग खोदकर एक घर से चांदी से भरा संदूक उड़ा लिया। यह घटना जयपुर के वैशालीनगर की है। पुलिस के अनुसार यह चोरी एक चिकित्सक के घर में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इस चिकित्सक के घर के पीछे का घर जनवरी माह में …

जयपुर। जयपुर शहर में चोरों ने 20 फीट लंबी सुरंग खोदकर एक घर से चांदी से भरा संदूक उड़ा लिया। यह घटना जयपुर के वैशालीनगर की है। पुलिस के अनुसार यह चोरी एक चिकित्सक के घर में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इस चिकित्सक के घर के पीछे का घर जनवरी माह में 87 लाख रुपये में खरीदा, फिर वहां काम करवाने के बहाने उसकी दीवारों को चद्दरों से ढक दिया ताकि खुदाई का पता नहीं चल सके।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने इस नये खरीदे घर से 20 फीट लंबी सुरंग खोदी। इस सुरंग से वे चिकित्सक के घर के बेसमेंट में जमीन में दबाए गए संदूक तक पहुंचे और उसमें रखी चांदी चुरा ली। उन्होंने बताया कि डॉ. सुनीत सोनी हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक चलाते हैं। उन्हें बेसमेंट के फर्श में कुछ गड़बड़ नजर आई तो उन्होंने बुधवार को इसे खोदा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा ने बताया कि शुरुआती जांच में डॉ सोनी के एक दोस्त के इसमें संलिप्त होने का संदेह है क्योंकि उसे चांदी छिपा के रखे जाने के बारे में जानकारी थी। हमने उसे हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी सर्राफा व्यापारी है और चिकित्सक का मित्र है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा