अयोध्या: भारतीय सेना ने लगाई सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी, छात्र हुए रोमांचित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में शनिवार को डोगरा रेजीमेंट सेंटर भारतीय सेना द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कंमाडेट डोगरा रेजीमेंट सेंटर के बिग्रेडियर जेके एस विर्क की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर बिग्रेडियर जेके एस …

अयोध्या, अमृत विचार। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में शनिवार को डोगरा रेजीमेंट सेंटर भारतीय सेना द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कंमाडेट डोगरा रेजीमेंट सेंटर के बिग्रेडियर जेके एस विर्क की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर बिग्रेडियर जेके एस विर्क ने बताया कि भारतीय सेना दुनियां की श्रेष्ठ सेनाओं में जानी जाती है। देश की सेना अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों से सुसज्जित है। इसी कारण कठिन से कठिन परिस्थियिं में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत का गौरव बनाये रखने में सक्षम है।
प्रदर्शनी में कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने बताया कि भारतीय सेना आधुनिक उपकरणों से लैस है। इन्हीं उपकरणों की सहायता से सेना देश की सीमाओं की अनवरत सुरक्षा करने में समर्थ है।

छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कुलपति ने कहा कि आप सभी भारतीय सेना प्रेरित होकर देश की रक्षा का संकल्प ले और एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाये। इस प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय परिसर एवं विभिन्न महाविद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं को डोगरा रेजीमेंट सेना द्वारा सैन्य उपकरणों से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की।

सैन्य प्रदर्शनी में एनबीसी सूट, नाइन एमएम, एमपी नाइन, 5.56 इंसास राइफल एवं एलएमजी, टेक डाटा, 40 एमएम अण्डर बैरल ग्रेनेड लांचर, डाउन जैकेट व ट्राउजर, 40 एमएम मल्टी शार्ट ग्रेनेड जैसे हथियारों का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर एडम कंमाडेट कर्नल संजय वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल कार्निक, सिविल इंस्ट्रक्टर ओपी पाण्डेय, मेजर अनिरूद्ध, लेफ्टिनेंट प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा, सहित विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो0 अजय प्रताप सिंह, प्रो0 एस0एस0 मिश्र, जसवंत सिंह, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, डॉ0 नरेश चौधरी, डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ0 श्रीश अस्थाना, डॉ0 आशुतोष पाण्डेय, डॉ0 अनुराग पाण्डेय, डॉ0 त्रिलोकी यादव, डॉ0 मुकेश वर्मा, इंजीनियर राजीव कुमार, डॉ0 आशीष पटेल, अनुराग मिश्र, डॉ0 महेन्द्र पाल, डोगरा रेजीमेंट के सैन्य विशेषज्ञ, 65 बटालियन एनसीसी कैडेट सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रदर्शनी में उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार