संभल: माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गए पांच लोग डूबे, दो की मौत, तीन को सकुशल बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बबराला। माघ पूर्णिमा पर राजघाट गंगा घाट के बबराला गंगा घाट पर स्नान करने गए पांच श्रद्धालु गंगा में डूब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। जबकि तीन को गोताखोरों ने सकुशल बचा लिया। दोनों मृतक एक ही गांव के हैं। शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर भारी भीड़ के बीच जिला …

संभल/बबराला। माघ पूर्णिमा पर राजघाट गंगा घाट के बबराला गंगा घाट पर स्नान करने गए पांच श्रद्धालु गंगा में डूब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। जबकि तीन को गोताखोरों ने सकुशल बचा लिया। दोनों मृतक एक ही गांव के हैं।

शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर भारी भीड़ के बीच जिला बदायूंं के थाना फैजगंज वेहटा के गांव आसफपुर निवासी दूजेंद्र उर्फ बादल पुत्र रामेश्वर एवं इसी गांव के अवनीत पुत्र विजय कुमार स्वजनों के साथ गंगा स्नान करने के ल‍िए राजघाट के बबराला गंगा घाट पर आए थे। सभी गंगा स्नान कर रहे थे, इस बीच वे डूबने लगे। शोर सुनकर गोताखोरों ने छलांग लगा दी।

जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज बबराला पवन कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने काफी देर बाद दोनेां को बाहर निकाला। स्वजन उन्‍हें डॉक्टर के यहां ले गए लेकिन वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। स्वजनों ने पीएम कराने से इन्कार कर दिया और शव अपने साथ ले गए। इसके अलावा स्‍नान के दौरान तीन अन्‍य लोग भी डूबने लगे। गोताखोरों ने समय रहते उन्‍हें बचा ल‍िया। चौकी इंचार्ज बबराला पवन कुमार ने बताया कि गंगा में स्नान करने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक आसफपुर थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूंं के हैं।

 

 

संबंधित समाचार