बाराबंकी: अंतर्जनपदीय गिरोह के चार चोर गिरफ्तार, गहने और छह बाइकें बरामद
बाराबंकी। भीड़भाड़ वाले इलाकों से आधा दर्जन बाइक चोरी करके गलत नम्बर प्लेट लगाकर ग्राहकों को बेचने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह को कोतवाली पुलिस ने चोरी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर. एस. गौतम ने कहा कि पकड़े गए चारों अभियुक्तों ने पुलिस …
बाराबंकी। भीड़भाड़ वाले इलाकों से आधा दर्जन बाइक चोरी करके गलत नम्बर प्लेट लगाकर ग्राहकों को बेचने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह को कोतवाली पुलिस ने चोरी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर. एस. गौतम ने कहा कि पकड़े गए चारों अभियुक्तों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्होंने करीब 10 दिन पहले पल्हरी चौराहा के पास एक बंद मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की थी। जिसकी पूरी बरामदगी कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने अपनी टीम के साथ की है।
बताया कि आरोपियों के पास से दो माला, एक लाकेट, दो झुमकी, एक नाक की कील, पांच जोड़ी पायल, एक कमर पेटी, तीन जोड़ी बिछिया और छह मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। बाइक चोरी के बारे में इन अभियुक्तो से पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ने बताया की यह लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों से मास्टर चाबी की मदद से गाड़ी लेकर फरार जाते थे। गाड़ियों रजिस्ट्रेशन नंबरों को बदलकर गलत नम्बर प्लेट लगा कर ग्राहकों को 10-15 हज़ार में बेचते थे।
अभियुक्तों द्वारा चुराई गयी बाइकों में कोतवाली नगर क्षेत्र के लखपेड़ाबाग लालकोठी, वैन्केटश्वर कालोनी शिवाजीपुरम और जनपद लखनऊ के चिनहट, मल्हौर और चौक थाना क्षेत्र के कुड़ियाघाट निवासियों की बाइक बरामद की गयी हैं। गिरफ्तार किये गये सुनील रावत पुत्र रामचंद्र, निवासी तुलसीपुर थाना क्षेत्र सफदरगंज, कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के इरशाद पुत्र अब्बास अली निवासी बड़ेला नारायनपुर व रिंकू रावत पुत्र छंगा निवासी भावनियापुर और आशीष सिंह उर्फ़ शिवम् पुत्र महेंद्र सिंह निवासी दौलतपुर थाना मोहम्मदपुर खाला वर्तमान पता नेड़ा, चिनहट का है।
उन्होंने बताया कि इन अभियुक्तों पर कोतवाली नगर और लखनऊ हज़रतगंज क्षेत्र में मुकदमे पंजीकृत हैं। इस दौरान एएसपी ने पुलिस टीम को 10 हज़ार रूपये के ईनाम की भी घोषणा की।
चोरी के आभूषणों के साथ बंटी-बब्ली गिरफ्तार
मकान की देखरेख करने वाले पति-पत्नी ने मकान मालिक की गैर मौजूदगी में घर में रखे रुपयों और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने चोरी किया गया सभी सामान जमीन खोद कर बरामद कर के साथ ही दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि जटाशंकर चौबे निवासी रेंदुआ पल्हरी, देवा की शिकायत थी कि उसने अपने रेंदुआ स्थित मकान में देखरेख करने के लिये छविनाथ और उसकी पत्नी को रखा हुआ था। बीती 2 फ़रवरी को वह निजी कार्य से अपने गांव गया था। लौटने पर रखवाली करने वाले पति-पत्नी और घर में रखे गहने भी गायब मिले। पुलिस ने सूचना पर उनके घर पहुंच कर पड़ताल और पूछताछ में जमीन के अंदर दबा पूरा सोना-चांदी बरामद करते हुऐ दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।
