हल्द्वानी: व्यापारी बोले- मंदी से जूझ रहे व्यापारियों को आर्थिक राहत पैकेज दें सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को नगर निगम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि प्रदेश की व्यापारियों को प्रमुखता से उठाना व्यापार मंडल का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समूचे प्रदेश का व्यापारी जीएसटी के अव्यवहारिक नियमों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को नगर निगम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि प्रदेश की व्यापारियों को प्रमुखता से उठाना व्यापार मंडल का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समूचे प्रदेश का व्यापारी जीएसटी के अव्यवहारिक नियमों से त्रस्त हैं।

लॉकडाउन और कोविड-19 से व्यापार चौपट हो चुका है, व्यापारी बैंकों की किस्त नहीं चुका पा रहा है इसलिए सरकार को व्यापारियों के लिए राहत पैकेज दे। इस अवसर पर जमरानी बांध, आईएसबीटी और अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम शुरू करने की मांग की। इस दौरान तारा दत्त पांडे, बालम बिष्ट, मुकेश बेलवाल, जगमोहन चिलवाल, जीवन सिंह कार्की, रमेश जोशी, रेवाधर बृजवासी, शशि वर्मा, घनश्याम वर्मा, हरजीत चड्डा, देवेंद्र तिवारी, राजेंद्र अधिकारी, भास्कर सुयाल, विकल बावड़ी, अवध बिहारी, पंकज आर्य, अजय कृष्ण गोयल, विजय नारायण त्रिपाठी, राजकुमार केसरवानी आदि मौजूद थे।

= ये व्यापारी हुए सम्मानित =
प्रदेशकार्यकारिणी की बैठक में युवा व्यापारियों को फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हेमंत साहू, विजय गुप्ता, गौरव तिवारी, डॉ प्रदीप राय, अंशु गुप्ता, पंकज कश्यप, हितेश साहू ,अनिल गुप्ता, अमित सक्सेना, सावन उनियाल, प्रकाश कुमार, एसएस विश्वास, रंजीत साहू, मो. आसिफ, राहुल निहाल, करन चोपड़ा, सूरज गोदियाल, मो. हसन, सुमित साहू, रोहित जोशी, मनोज नेगी, शिवकुमार, अतुल गुप्ता, मोनिश राजा, प्रदीप मौर्या, सोनू सैनी, दीपक बेलवाल, मो. मोहसिन, अमित कोरंगा, आकाश जयसवाल, नितेश जायसवाल, राजेश आर्य, नितेश पांडे, राहुल शर्मा शामिल थे।

= चमोली त्रासदी पर शोक जताया =
व्यापारियों ने कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर चमोली त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रदेश सरकार में त्रासदी से होने वाले प्रभाव को न्यूनतम कर ने के लिए सिस्टम बनाने की मांग की।

संबंधित समाचार