हल्द्वानी: बंगाल में सत्ता परिवर्तन की लहर भाजपा के पक्ष में – बलूनी
हल्द्वानी , अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि बंगाल में भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड लगातार शानदार रहा है। राज्य की जनता तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है और सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने दावा कि कि बंगाल में परिवर्तन की यह लहर …
हल्द्वानी , अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि बंगाल में भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड लगातार शानदार रहा है। राज्य की जनता तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है और सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने दावा कि कि बंगाल में परिवर्तन की यह लहर भाजपा के पक्ष में है।
शुक्रवार को हल्द्वानी प्रवास के दौरान बलूनी ने पत्रकारों से पश्चिम बंगाल समेत अन्य पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और राजनीतिक परिदृश्य पर बातचीत की। बंगाल के संग्राम पर बोले कि पूरे देश की नजर इस चुनाव पर है। बंगाल ही नहीं, वरन भाजपा सभी राज्यों में अपनी पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त है। इसका कारण पार्टी को मिला फीडबैक है। ममता की राजनीति से जनता पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है। बंगाल में तो ममता के कुशासन से त्रस्त जनता ने भाजपा को मौका देने का मन बना लिया है। कहा कि चुनाव को देखते हुए हर कार्यकर्ता पहले से कमर कस चुका है।
उत्तराखंड में बढ़े मानसरोवर यात्रियों की तादाद
हल्द्वानी। बलूनी ने कहा कि अन्य राज्यों से कैलास मानसरोवर के लिए लाखों लोग यात्रा करते हैं। जबकि उत्तराखंड से महज 11 से 12 सौ लोग यात्रा कर पा रहे हैं। लिपुलेख दर्रा मार्ग को चाक चौबंद रखने की जरुरत है। इससे इस रूट पर यात्रियों की तादाद बढ़ेगी। इससे स्थानीय रोजगार में अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस संबंध में जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलकर ध्यान आकृष्ट किया जाएगा।
