अमेठी: पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुकुल बाजार/ अमेठी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत तक बूथ तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में शुकुल बाजार भाजापा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने त्रिस्तरीय पंचायत …

शुकुल बाजार/ अमेठी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत तक बूथ तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में शुकुल बाजार भाजापा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय के गुर कार्यकर्ताओं को सिखाए।

वार्ड नंबर आठ के प्रभारी बनाए गए राजकुमार तिवारी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी लोग यह सुनिश्चित करें जिस ग्राम सभा में जिस कार्यकर्ता का जनाधार ज्यादा हो उसे प्रत्याशी बनाया जाए। वही ब्लॉक संयोजक पंडित राम उजेरे शुक्ला ने भी त्रिस्तरीय पंचायत को देखते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक डॉ ओंकार नाथ सिंह, युवा भाजपा नेता हरकेश तिवारी, हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, आईटी सेल सह संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, सेक्टर संयोजक विनय चौरसिया, सेक्टर संयोजक अशोक शुक्ला, सेक्टर संयोजक प्रशांत मिश्रा, सेक्टर संयोजक अजय शुक्ला, सहित सभी सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार