बदायूं: राजघाट गंगा में बिसौली के दो युवक डूबे, मौत
अमृत विचार, बिसौली। शनिवार को राजघाट गंगा में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान दो युवक गंगा में डूब गए। करीब साढ़े छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। अभिनीत गुप्ता (18), पुत्र विजय गुप्ता और बादल मौर्य (19) पुत्र रामेश्वर …
अमृत विचार, बिसौली। शनिवार को राजघाट गंगा में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान दो युवक गंगा में डूब गए। करीब साढ़े छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया।
अभिनीत गुप्ता (18), पुत्र विजय गुप्ता और बादल मौर्य (19) पुत्र रामेश्वर मौर्य निवासी आसफपुर स्नान करने के लिए राजघाट गंगा गए थे। दोनों स्नान करते- करते गंगा में गहरे तक प्रवेश कर गए और डूब गए। लोगों न शोर मचाया तो पुलिसकर्मी आ गए। आनन-फानन गोताखोरों को बुलाकर युवकों की तलाश कराई गई। करीब साढ़े छह घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों के शव बाहर निकाल लिए गए। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
