बरेली: विज्ञान का सही उपयोग विकास की ओर ले जाता है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। विज्ञान ने मनुष्य के जीवन को सरल व सुविधाजनक बना दिया है। आधुनिक युग विज्ञान की ही देन है। प्रगति के कई आयाम तय कर दिए हैं पर आधुनिक युग में अत्यधिक विज्ञान का इस्तेमाल हमें विनाश की ओर अग्रेसित कर रहा है। इसका सही और सीमित उपयोग विश्व को विकास की …

अमृत विचार, बरेली। विज्ञान ने मनुष्य के जीवन को सरल व सुविधाजनक बना दिया है। आधुनिक युग विज्ञान की ही देन है। प्रगति के कई आयाम तय कर दिए हैं पर आधुनिक युग में अत्यधिक विज्ञान का इस्तेमाल हमें विनाश की ओर अग्रेसित कर रहा है। इसका सही और सीमित उपयोग विश्व को विकास की ओर ले जा रहा है। आने वाले समय में भारत जैसे देश के नौजवान विज्ञान व प्रौद्योगिकी की अच्छाइयों और बुराइयों को समझ कर देश को प्रगति की ओर ले जाएंगे।

ये बातें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज फार्मेसी, फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल सांइसेज के द्वारा आयोजित विज्ञान दिवस समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एके अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर केशलता कालेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डा. पंकज मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता, मॉडल चेकिंग, पोस्टर मेकिंग और वॉल पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।

इस दौरान प्राचार्य डा. पुष्पेंद्र कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन आयुषी शर्मा, दीक्षा सहाय और महिमा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. लता अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार