बरेली: निशानेबाजी में मेधावी ने मारी बाजी
अमृत विचार बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में संचालित क्रीड़ा भारती की खेल संगम प्रतियोगिताओं में शनिवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें निशानेबाजी में मेधावी ने स्वर्ण पदक जीता। खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर जेएन मौर्या ने की। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 3ए बालिका वर्ग की 2 व जूनियर …
अमृत विचार बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में संचालित क्रीड़ा भारती की खेल संगम प्रतियोगिताओं में शनिवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें निशानेबाजी में मेधावी ने स्वर्ण पदक जीता। खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर जेएन मौर्या ने की। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 3ए बालिका वर्ग की 2 व जूनियर वर्ग की 3 टीमों ने हिस्सा लिया।
रेफरी पेनल में पद्मजा सिसौदिया, रामअवतार सिंह, करन सिंह व अन्य लोग रहे। खेल प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 28 फरवरी को खेल संगम का समापन होगा। इससे पहले बैडमिंटन मिक्स डबल, मैन्स ओपन व वूमन ओपन की फाइनल प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन में रामपाल सिंह यादव, शिव राम शर्मा, राकेश रावत, नीलम जेठा, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
बैडमिंटन के विजेता
- अंडर 12 : अथर्ब प्रथम, सोहिल द्वितीय, कृष्णा भारद्वाज तृतीय रहे
- अंडर 16 : शौर्य वर्मा प्रथम, युवराज द्वितीय, दिव्यांश तृतीय रहे
- अंडर 16 बालिका : ईशा प्रथम, शिवानी द्वितीय,अदिति तृतीय रहे
- अंडर 16 डबल बालक : शौर्य एवं दिव्यांश की जोड़ी प्रथम, कार्तिकेय एवं विवांशु की जोड़ी द्वितीय, कृष्णा एवं अंश की जोड़ी तृतीय रही
- अंडर 16 डबल बालिका : अदिति एवं शिवानी की जोड़ी प्रथम, ईशा एवं नेहा की जोड़ी द्वितीय, प्रिया एवं आरुषी की जोड़ी तृतीय रही
- अंडर 19 बालक : शिवांग प्रथम,शौर्य द्वितीय व नित्यांशु तृतीय रहे
- अंडर 19 बालिका : वानी शर्मा प्रथम, ईशा सिंह द्वितीय नेहा एवं सारिका तृतीय रही
- अंडर 19 डबल बालक : अभिनव शर्मा एवं शिवांग की जोड़ी प्रथम, युवराज एवं नित्यांशु की जोड़ी द्वितीय, स्पर्श एवं यश की जोड़ी तृतीय रहे
- अंडर 19 डबल बालिका : वानी शर्मा व ईशा की जोड़ी प्रथम, सारिका व अवनी की जोड़ी द्वितीय रहे
- ओपन डबल बालक. : अभिनव शर्मा एवं शिवांग की जोड़ी प्रथम, शिवांग एवं गर्बित की जोड़ी द्वितीय, करन व सचिन की जोड़ी तृतीय रहे
- ओपन डबल बालिका : बानी एवं अलमम्मा की जोड़ी प्रथम, ईशा व पद्मजा की जोड़ी द्वितीय, नितिशा व अनामिका की जोड़ी तृतीय रही
- 40प्लस डबल : डॉ राकेश एवं शशिकांत की जोड़ी ने स्वर्ण, अनिल यादव एवं प्रवीन की जोड़ी एवं डॉ. जेएन मौर्या व आदर्श की जोड़ी ने रजत पदक जीता
निशानेबाजी में विजेता
- मेधावी वर्मा ने स्वर्ण व अगम्या वर्मा ने रजत पदक जीता
नेटबाल की विजेता टीमें
- पुरुष वर्ग – विश्वविद्यालय क्लब प्रथम एवं हार्ट टू बीट द्वितीय स्थान पर रहा
- जूनियर वर्ग – क्रियथिक्स स्कूल प्रथम, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल द्वितीय व पदमावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
- महिला वर्ग- सीपीसी क्लब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
