आज का राशिफल | 28 फरवरी, 2021
मेष राशि आज विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। वृष राशि आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। संपत्ति खरीदना चाहते हैं …
मेष राशि
आज विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा।
वृष राशि
आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।
मिथुन राशि
आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक बाहरी भोजन करने से बचें।
कर्क राशि
आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे।
सिंह राशि
आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि
आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।
तुला राशि
आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।
वृश्चिक राशि
आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
धनु राशि
आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।
मकर राशि
आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
मीन राशि
आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
