रुबीना दिलैक जैसा स्वेटशर्ट पहनने पर ट्रोल हुए राहुल वैद्य, यूजर्स ने पूछा- ‘उधार ली है या चुराई है?
‘बिग बॉस 14’ के रनर अप रहे राहुल वैद्य बीते शुक्रवार को गर्लफ्रेंड दिशा परमार को लेकर रोमांटिक डेट पर गए है। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें दोनों हेलिकॉप्टर के बाहर पोज देते नजर आ रहे हैं, लेकिन जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह राहुल का स्वेटशर्ट था। दरअसल, …
‘बिग बॉस 14’ के रनर अप रहे राहुल वैद्य बीते शुक्रवार को गर्लफ्रेंड दिशा परमार को लेकर रोमांटिक डेट पर गए है। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें दोनों हेलिकॉप्टर के बाहर पोज देते नजर आ रहे हैं, लेकिन जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह राहुल का स्वेटशर्ट था। दरअसल, राहुल ने कुछ ऐसी स्वेटशर्ट पहन रखा थी जैसी ‘बिग बॉस 14’ के घर में एक बार रुबीना दिलैक ने पहनी थी। इसलिए लोग अब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं।
Chalo le chalein tumhe, taaron ke sheher mein ?
Off for a couple of days away from mumbai with my cutie queen ??@disha11parmar pic.twitter.com/M3dbEV4W2V— RAHUL VAIDYA RKV (@rahulvaidya23) February 26, 2021
राहुल ने तस्वीर शेयर करते वक्त अपने पोस्ट पर कैप्शन दिया, ‘चलो ले चलें तुम्हें, तारों के शहर में। कुछ दिनों के लिए मुंबई से दूर मेरी क्यूटी क्वीन दिशा के साथ।’
ट्विटर यूजर्स ने तुरंत ही राहुल और रुबीना के कपड़ों में समानता देख ली।जहां एक यूजर ने राहुल को ऑफिशल कॉपी कैट बताया तो एक यूजर को लगा कि यह उनके रुबीना के लिए जुनून का सबूत है। ट्विटर यूजर राहुल की पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
यहां देखिए यूजर का ट्वीट-
Feeling bad for Disha ? with 24 others !!#RubinaDilaik matlab obsession Dekh re ho ?? pic.twitter.com/FHplXiEpqb
— muskan. (@Muskannxoxo) February 26, 2021
फराह नाम की यूजर ने ट्विटर पर लिखा,”ओह! देखो हमारे पार एस आधिकारिक ‘कॉपी कैट’। वह कुंठा से ग्रस्त हैं और उनका एक्शन खुद इसकी गवाही दे रहा है।”
No negativity
But what was that
Seriously ???? pic.twitter.com/NnwIbChaHZ— Crispy Crack * (@crispycrack02) February 26, 2021
दूसरे यूजर ने लिखा,”वो सब तो ठीक है.. पर तुमने रुबीना से ये हूडी उधार ली है या चुराई है? जल्दी वापस कर देना।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,”24 लोगों के साथ दिशा के लिए बुरा लग रहा है। रुबीना दिलाइक मतलब कुंठा देख री हो..”
Vo sab to theek hai…
Par tumne Rubina se hoodie udhaar li hai ya churaai hai ?
Jaldi vapas kar dena?#RubinaDilaik— ?????????? (@TheRubygram) February 26, 2021
