मीडिया कर्मी को लगाया जाए कोरोना टीका: आईजेयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। देश की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन संस्थानों में से एक इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आइजेयू) ने केंद्र सरकार से अपील की है कि कोरोना वायरस की लड़ाई में पत्रकारों को अग्रिम पंक्ति के योद्धा घोषित किया जाना चाहिए। उसी हिसाब से उन्हें टीका भी मुहैय्या कराना चाहिए। आईजेयू के अध्यक्ष और महासचिव – के श्रीनिवास …

हैदराबाद। देश की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन संस्थानों में से एक इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आइजेयू) ने केंद्र सरकार से अपील की है कि कोरोना वायरस की लड़ाई में पत्रकारों को अग्रिम पंक्ति के योद्धा घोषित किया जाना चाहिए। उसी हिसाब से उन्हें टीका भी मुहैय्या कराना चाहिए।

आईजेयू के अध्यक्ष और महासचिव – के श्रीनिवास रेड्डी और बलविंदर सिंह ने रविवार को जारी एक बयान में, सभी सरकारी अस्पतालों में लोगों को मुफ्त में वैक्सीन प्रदान करने और निजी अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत को 250 रुपये प्रति डोज निर्धारित करने के केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। केंद्र सरकार का इस और ध्यान आकर्षित करते हुए कि देश भर में कोरोना रिपोर्टिंग ड्यूटी के दौरान सैकड़ों पत्रकारों की मौत हो गई थी।

आईजेयू नेताओं ने कहा है कि पत्रकारों के योगदान के बिना महामारी के खिलाफ लड़ाई सफल नहीं होती और भारत में पत्रकारों ने अपनी ड्यूटी को पूरी प्रतिबद्वता से पूरा किया है। कोरोना की घटनास्थल से रिपोर्टिंग ने पत्रकारों को अन्य कोरोना योद्धाओं की तरह जोखिम युक्त बना दिया है और यह लडाई आगे भी जारी रहेगी लेकिन सरकार का यह भी कर्तव्य है कि वह अपनी ड्यूटी निभा रहे पत्रकारों को वैक्सीन का सुरक्षात्मक कवच उपलब्ध कराए।

संबंधित समाचार