बरेली: 1 मार्च से भरे जाएंगे व्यक्तिगत परीक्षा फार्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के व्यक्तिगत परीक्षा फार्म सोमवार से भरे जाएंगे। रविवार को विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म की बढ़ी हुई तिथि भी समाप्त हो गई। मुख्य परीक्षा के फार्म भी 20 फरवरी से भरे जा रहे हैं। अब तक विषम सेमेस्टर और मुख्य परीक्षा के करीब 85 हजार फार्म …

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के व्यक्तिगत परीक्षा फार्म सोमवार से भरे जाएंगे। रविवार को विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म की बढ़ी हुई तिथि भी समाप्त हो गई। मुख्य परीक्षा के फार्म भी 20 फरवरी से भरे जा रहे हैं। अब तक विषम सेमेस्टर और मुख्य परीक्षा के करीब 85 हजार फार्म भरे जा चुके हैं। इनमें 40 हजार से अधिक ने फार्म भरे हैं।

विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 10 फरवरी से भरवाने शुरू किए थे। फार्म भरने की अंतिम तिथि 22 फरवरी रखी गई थी। कई छात्र फार्म नहीं भर पाए तो तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई थी।

विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा के फार्म भी भरवाने शुरू कर दिए हैं जिससे व्यक्तिगत छात्र परेशान हो गए। इन छात्रों की मांग पर विश्वविद्यालय ने गुरुवार को सूचना जारी की थी कि एक मार्च से निजी फार्म भरे जाएंगे। अब छात्र सोमवार से व्यक्तिगत फार्म भर सकेंगे। विषम सेमेस्टर के फार्म भरने के बाद जल्द ही परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।

संबंधित समाचार