अमेरिकी एक्टर चैडविक बोसमैन को ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स’ से किया गया सम्मानित
लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। मशहूर फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ के अभिनेता चैडविक बोसमैन को ‘गोल्डन ग्लोब’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता को 2020 में आई फिल्म ‘मा रेनीज ब्लैक बॉटम’ में निभाई उनकी लीवी ग्रीन की भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है। बौसमैन का चार साल तक आंत के कैंसर से जूझने के बाद पिछले …
लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। मशहूर फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ के अभिनेता चैडविक बोसमैन को ‘गोल्डन ग्लोब’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता को 2020 में आई फिल्म ‘मा रेनीज ब्लैक बॉटम’ में निभाई उनकी लीवी ग्रीन की भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है। बौसमैन का चार साल तक आंत के कैंसर से जूझने के बाद पिछले साल अगस्त में 43 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें ‘मोशन पिक्चर’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए यह सम्मान दिया गया।
Taylor Simone Ledward accepts the award for Best Actor in a Motion Picture, Drama on behalf of her late husband @chadwickboseman at the #GoldenGlobes.pic.twitter.com/UOgdLlnA52
— Golden Globe Awards (@goldenglobes) March 1, 2021
बोसमैन की पत्नी सिमोन लेडवर्ड ने ‘जूम कॉल’ के जरिए अभिनेता की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया। भावुक लेडवर्ड ने कहा, ‘‘ वह भगवान का शुक्रिया अदा करते। वह अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करते। वह अपने पूर्वजों का उनके मार्गदर्शन और उनके त्याग के लिए शुक्रिया अदा करते।’’
Congratulations to Chadwick Boseman (@chadwickboseman) – Best Performance by an Actor in a Motion Picture – Drama – Ma Rainey's Black Bottom (@MaRaineyFilm). – #GoldenGlobes pic.twitter.com/aVUlR7IyHq
— Golden Globe Awards (@goldenglobes) March 1, 2021
फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ से विश्व स्तर पर लोकप्रियता हासिल करने वाले बोसमैन का यह पहला ‘गोल्डन ग्लोब’ पुरस्कार है। वहीं, अभिनेता जॉन बोयेगा को निर्माता स्टीव मैक्वीन की फिल्म सीरीज ‘स्मॉल एक्स’ के लिए टेलीविजन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका के लिए ‘गोल्डन ग्लोब’ पुरस्कार मिला।
अभिनेता डेनियल कालुआ को फिल्म ‘जूडस एंड द ब्लैक मसीहा’ के लिए ‘मोशन पिक्चर’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका के लिए ‘ग्लोडन ग्लोब’ पुरस्कार मिला। बोयेगा और कालुआ का भी यह पहला ‘ग्लोडन ग्लोब’ पुरस्कार है।
